Submission 3166

जब मैं मरूँ

Submitted By: Shrigauri shirkoli

----------------------------------

जब मैं मरूँ तब मेरी क़बर पर आना ज़रूर, आते हुए फूल लाना ज़रूर, बैठना मेरे पास, बताना मुझे कि तुम मुझसे गुस्सा हो! रखना फूल मेरी क़बर पर और कहना मुझे कि कैसे हर बार मुझसे मिलते वक्त तुम मुझे यही फूल दिया करते थे। बताना मुझे तुम्हारी ज़िंदगी के बारे में और यह भी बताना कि तुम मुझसे कितना प्यार करते थे। मैं माँगूँगी माफ़ी ख़ुदकुशी की, कहूँगी कि माफ़ करना मुझे, मैं ज़िंदगी से हार गई थी। फिर तुम मुझे गले लगाना और कहना कि तुम नाराज़ नहीं हो मुझसे, पढ़ना मेरी पसंदीदा किताब फिर जाते समय एक बार बोल देना कि तुम अभी भी मुझसे प्यार करते हो, ताकि मैं सुकून से रह सकूँ हमारी अगली मुलाक़ात तक। याद रखना, जब मैं मरूँ तो मेरी क़बर पर आना ज़रूर।

----------------------------------

Reg ID: BF25-5591

Please Note - You can vote only Once. If you have already voted - the voting will be disabled automatically by the system.

423
Votes
2,585
Views
7 Months
Since posted

VOTING Closed on Nov 30, 2025!

Scroll to Top