Submission 3373

प्रयास और परिणाम

Submitted By: Sanvi. B. Killekar

----------------------------------

प्रयासों की कीमत परिणामों से अधिक है, हर कदम पर खुद को पहचानें, यही सच्ची जीत है। परिणाम क्षणिक हैं, एक झलक दिखा कर चले जाते, प्रयासों की गहराई में जाकर ही सच्चाई का पता चलता। जंगल की आग की तरह परिणाम फैलते हैं दूर तक, पर प्रयासों की तपस्या में छिपी है हमारी असली ताकत। हम अपने प्रयासों के साक्षी हैं, कोई और नहीं जानता, हमारी मेहनत की गहराई, हमारी आत्मा की गहराई। आत्म-संतुष्टि के लिए प्रयासों को पहचानें, अपने आप को सराहें, यही सच्ची पहचान है। उत्कृष्टता की ओर बढ़ें, सफलता खुद कदम चूमेगी, पर प्रयास ही सच्ची पूंजी है, इसे कभी भूलना नहीं। प्रयासों पर पछतावा न करें, देर से ही सही, ब्रह्मांड समय पर फल देगा, धैर्य रखें, यही सच्ची जीत है। प्रयास ज्ञान हैं, सच्चाई हैं, परिणाम तो बस एक हिस्सा, प्रयासों में ही सच्ची शक्ति है, यही जीवन की सच्चाई है।

----------------------------------

Reg ID: BF25-5695

Please Note - You can vote only Once. If you have already voted - the voting will be disabled automatically by the system.

7
Votes
95
Views
7 Months
Since posted

VOTING Closed on Nov 30, 2025!

Scroll to Top