माॅं उसका नाम
Submitted By: Shipali Sharad Parkar
----------------------------------
दुनिया का सबसे प्यारा नाम, इस जहान में जिसका है मान, हम सब की शान, जिसका व्यक्तित्व महान, माॅं उसका नाम। दिखाती कठोर पर हृदय से प्यारी, अपने बच्चों को हर मुश्किल से बचाती, जिसकी बातें न्यारी, उसकी कद्र करती दुनिया सारी, जिसका स्थान महान, माॅं उसका नाम। अपने बच्चों को सदा सिखाने की मति, ना आने दें उनपर कोई भी क्षति, तेज है उसकी काम करने की गति, अपने बच्चों की प्रगती के लिए दिन-रात मेहनत वो करती, अपने परिवार की उन्नति के लिए हर रोज प्राथना वो करती, जिसका त्याग महान, माॅं उसका नाम।
----------------------------------
Reg ID: BF25-5519
Please Note - You can vote only Once. If you have already voted - the voting will be disabled automatically by the system.