यहीं हैं इस देश की पहचान!
Submitted By: Tulsi Ghevaram. Prajapat
----------------------------------
देश है हमारा महान, भारत है उसका नाम, सबको मिलता एक सा दर्जा, सबका यहाँ सम्मान, जहाँ है गीता का ज्ञान और कुरान का मान, एक ही है धर्म हमारा इंसानियत उसका नाम.. यहीं हैं इस देश की पहचान.. उतरे है वो सरहद पर इस देश के रखवाले लड रहे मैदान में, अब, देश उनके हवाले, अपनी जान का वो दे रहे बलिदान, बचाने इस देश का मान, यही हैं इस देश की पहचान... हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, रहते हैं जैसे भाई, भाई, हम तारे है और हमारा एक ही आसमान, सबसे प्यारा देश हमारा, अपना हिन्दुस्तान. एकता ही हैं इस देश की पहचान...!
----------------------------------
Reg ID: BF25-5042
Please Note - You can vote only Once. If you have already voted - the voting will be disabled automatically by the system.